बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

किसानों को मिलेगी 80 फीसदी सब्सिडी :डाॅ. गिरीश – Farmers To Receive 80% Subsidy: Dr. Girish

November 17, 2026


कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खाद की खरीद पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खाद की बिक्री को आसान बनाने के लिए पांच किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग बेचने और 10 मीट्रिक टन तक स्टॉक रखने वाले डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों में छूट मिलेगी। यह छूट एफओएम, एलएफओएम और पीआरओएम जैविक खादों पर लागू होगी। योजना जल्द लागू की जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक लाभ और छोटे विक्रेताओं को व्यापार में सुविधा मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X