बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सुक्खू-जयराम में नोकझोंक, जानें पूरा मामला – Himachal Assembly Winter Session: War Of Words Between Sukhu And Jairam As Proceedings Begin On The Third Day
कांगड़ा

November 18, 2026

Himachal Assembly Winter Session: War of words between Sukhu and Jairam as proceedings begin on the third day

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे दिन की बैठक 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल चलाने की बात की तो इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने असहमति जताई, जबकि विपक्ष इससे सहमत दिखा। विपक्ष की ओर से भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद जारी रखने का सुझाव दिया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। पहले स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद करवाया जा चुका है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X