एमपी:महेश्वर के होटल-रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता पर सवाल, खाद्य विभाग ने निलंबित किए लाइसेंस – Mp: Questions Raised Over Quality Of Food Served In Maheshwar Hotels And Restaurants

होटल
November 18, 2026

होटल
देश-विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली पर्यटन नगरी महेश्वर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खरगोन जिले में कार्रवाई करते हुए 15 प्रमुख होटल, भोजनालय और रेस्टोरेंट के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इनमें महेश्वर के कुछ प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, खाद्य पदार्थों के नमूने अमानक पाए जाने और पूर्व में जारी सुधार सूचना का निर्धारित समय में पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
निलंबन अवधि में कारोबार पर रोक
खाद्य लाइसेंस निलंबित होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का निर्माण, विक्रय, बिक्री के लिए प्रदर्शन और फूड सर्विस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में कारोबार करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर लाइसेंस निरस्त भी किए जा सकते हैं।
पढ़ें: उज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर घमासान, आसाराम आश्रम ने अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा
पर्यटन नगरी में खाद्य सुरक्षा बड़ी चुनौती
महेश्वर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के रूप में देशभर में पहचान रखता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता, सामग्री का सुरक्षित रखरखाव और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच और स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।
15 दिन में फिर होगी जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, निलंबित प्रतिष्ठानों का आगामी 15 दिनों में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना होगा कि विभाग की यह कार्रवाई खाद्य प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों को सुधारने में कितनी प्रभावी साबित होती है।
November 14, 2026
भूकंप के झटकों के बाद कलेक्टर ने तकनीकी जांच के लिए लिखा पत्र, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने की मांग
November 14, 2026
खरगोन में भूकंप विस्तार शनिवार सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर […]
November 13, 2026
लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और निमाड़ी बोली की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 24 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवी अहिल्या घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। उत्सव […]
