बिहार:घर के बरामदे में बैठे लोगों को रौंदती घुसी कार, एक सप्ताह बाद दादी-पोते की मौत; कोहराम – Grandmother And 4-year-old Grandson Die A Week After Uncontrolled Car Ploughs Into Veranda In Purnia

दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन
November 18, 2026

दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन
पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दादी और उनके चार वर्षीय पोते की इलाज के दौरान मौत हो गई। वार्ड संख्या-7 स्थित गढ़बनैली हाई स्कूल के पास 9 नवंबर को एक अनियंत्रित कार घर के बरामदे में जा घुसी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुनीता देवी और उनके चार वर्षीय पोते आर्यन कुमार ने एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार देर शाम दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गढ़बनैली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की सुबह करीब सात बजे कसबा की ओर से एनएच-27 की दिशा में जा रही तेज रफ्तार कार (BR-11-BL-2121) अचानक अनियंत्रित हो गई और सुनीता देवी के मकान में जा घुसी। कार ने घर के बरामदे में बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घर के अंदर खड़ी एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मारी और मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए एक पेड़ से जा टकराई।
पढ़ें: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे
इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
पूर्णिया जीएमसीएच में सुनीता देवी और आर्यन कुमार का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार देर शाम दोनों की मौत हो गई। परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गढ़बनैली क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
November 17, 2026
एसएसपी डॉ शौर्य सुमन विस्तार पूर्णिया पुलिस ने कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के मामले में मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ धमदाहा की ओर से सौंपे गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, […]
November 15, 2026
बिहार के पूर्णिया जिले में छठ घाट को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बिक्रमपुर पंचायत स्थित परमानंदपुर रजवाड़ी टोला में संध्या अर्घ्य संपन्न होने के बाद अज्ञात लोगों ने घाट को नुकसान पहुंचाया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। […]
November 15, 2026
रूस के इवानोवो शहर में भीषण आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले बिहार के पूर्णिया जिले के प्रवासी श्रमिक मो. मुंतशिर का पार्थिव शरीर आखिरकार उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। करीब छह महीने बाद बेटे का शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के […]
