बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:मड़वारानी बटालियन से 43 दिन पहले लापता आरक्षक का नहर में मिला शव, मौत की गुत्थी उलझी – Constable Kanna Gatpalli Missing From Madwarani Camp Since October 5 Found Dead In Janjgir Canal Buried As Unc
कोरबा

सीजी:मड़वारानी बटालियन से 43 दिन पहले लापता आरक्षक का नहर में मिला शव, मौत की गुत्थी उलझी – Constable Kanna Gatpalli Missing From Madwarani Camp Since October 5 Found Dead In Janjgir Canal Buried As Unc

November 18, 2026


Constable Kanna Gatpalli missing from Madwarani camp since October 5 found dead in Janjgir canal buried as unc

बटालियन के आरक्षक की नहर में मिली लाश

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी बटालियन कैंप से लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का शव जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ है। कन्ना गटपल्ली बीजापुर जिले के उसूर गांव का निवासी था और 5 अक्तूबर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उरगा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरक्षक के घर न पहुंचने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने संपर्क किया। 24 अक्तूबर को बटालियन के लोग उसकी खोजबीन करने मड़वारानी कैंप पहुंचे। वहां बताया गया कि वह 5 अक्तूबर से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। इसके बाद परिजन कोरबा पहुंचे और पता न चलने पर उरगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उरगा पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि 9 अक्तूबर को बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एक अज्ञात लाश मिली थी। पहचान न होने के कारण बम्हनीडीह पुलिस ने उसे लावारिस मानकर दफना दिया था। लावारिस लाश मिलने की सूचना पर आरक्षक के परिजन 17 नवंबर को उरगा पुलिस के सहयोग से बम्हनीडीह थाना पहुंचे। वहां कपड़ों, बेल्ट और अन्य सामग्री के आधार पर मृतक की पहचान कन्ना गटपल्ली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस जांच और पहचान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि कैंप के सामने से एक नहर गुजरती है, जिसका पानी दूसरे जिले में जाता है। इसी आधार पर लापता आरक्षक की तलाश की जा रही थी। 9 अक्तूबर को दूसरे थाने क्षेत्र में मिली लाश की पहचान परिजनों ने की है। पहले उरगा थाने में गुम इन्सान दर्ज था, अब शव मिलने के स्थान पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

मौत के कारणों की पड़ताल

पुलिस यह पता लगा रही है कि आरक्षक कैसे गायब हुआ। क्या उसकी मौत नहर में गिरने से हुई या कोई अन्य कारण है, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। कैंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साथी जवानों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X