Hamirpur News:बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी कला की छटा – Children Showcased Their Artistic Flair At The Boogie-woogie Dance Competition
गहरौली (हमीरपुर)। पांच दिवसीय गहरौली दिवाली महोत्सव में दिवंगत अभिषेक त्रिपाठी की याद में आयोजित बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सोमवार रात आयोजित प्रतियोगिता में 53 लड़के और लड़कियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रिचा आकाश लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें से दूसरे राउंड के लिए 10 बच्चों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान मंच पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति देख दर्शक झूम उठे और तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
