बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:फर्जी मदरसे के नाम पर अनुदान हड़पने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार – Accused Arrested For Trying To Grab Grant In The Name Of Fake Madrasa
आज़मगढ़

Azamgarh News:फर्जी मदरसे के नाम पर अनुदान हड़पने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार – Accused Arrested For Trying To Grab Grant In The Name Of Fake Madrasa

November 18, 2026


Accused arrested for trying to grab grant in the name of fake madrasa

फर्जी मदरसा संचालक अंसार अहमद। संवाद
– फोटो : Archive

बिना अस्तित्व वाले मदरसे के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अनुदान हड़पने के प्रयास के मामले में आरोपी अंसार अहमद (58) को तहबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को उसके घर ग्राम नेवादा से पकड़ा।

तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि राज्य विशेष अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू), लखनऊ के निरीक्षक एवं जांच अधिकारी कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की ओर से 10 फरवरी 2025 को दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आरोप है कि अस्तित्वहीन मदरसा इस्लामिया अंसारूल उलूम, नेवादा बीबीपुर के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी की गई। इसके लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल करते हुए सरकारी धनराशि और अनुदान का गबन करने का प्रयास किया गया।

मामले की विवेचना तहबरपुर थाने में स्थानांतरित होने के बाद उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस टीम को ने सूचना पर ग्राम नेवादा पहुंचकर घर से सुबह करीब 10:50 बजे अंसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X