बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की वर्षा कर किया बाल गोपाल का स्वागत – Devotees Danced To Devotional Songs During The Celebration Of Lord Krishna Birth, Welcoming The Infant Deity By Showering Him With Flowers
कैथल

November 18, 2026

Devotees danced to devotional songs during the celebration of Lord Krishna birth, welcoming the infant deity by showering him with flowers.

श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी कथावाचिका जय किशोरी के साथ झुमते हुए श्रद्धालु। संवाद

गुहला-चीका। श्री विश्वकर्मा मंदिर चीका में आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज के सानिध्य में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साध्वी कथावाचिका जय किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग भावपूर्ण ढंग से सुनाया। कथा के दौरान जैसे ही नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन की धुन गूंजी तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु भजनों पर झूमने लगे और फूलों की वर्षा कर बाल गोपाल का स्वागत किया। कथावाचिका जय किशोरी ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी और वसुदेव के घर भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को आधी रात में जन्म लिया। उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म केवल धरती पर अधर्म का नाश करने के लिए ही नहीं, बल्कि मनुष्य के मन के अंधकार को मिटाने का संदेश भी देता है। सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सत्कर्म और भक्ति की प्रेरणा मिलती है। इससे जीवन में सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी कथावाचिका जय किशोरी के साथ झुमते हुए श्रद्धालु। संवाद

श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी कथावाचिका जय किशोरी के साथ झुमते हुए श्रद्धालु। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X