बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कैथल

Kaithal News:तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति घायल – Man Injured After Being Hit By A Speeding Scooter

November 18, 2026


कैथल। शहर के करनाल रोड पर तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से शुगर मिल के सेवानिवृत्त इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वह सड़क पार कर रहे थे।

आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन तक बयान देने के लिए अनफिट बताया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर की माया पुरी कॉलोनी निवासी बबलू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता सुरेंद्र गुप्ता शुगर मिल के इंजीनियरिंग विभाग से वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे।

14 नवंबर की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच वह सामान लेने करनाल रोड पर गए थे। आरके टायर दुकान के पास गली से निकलकर सड़क पार करते समय वह डिवाइडर पार कर चुके थे।

इस दौरान कैथल की तरफ से तेज रफ्तार में आए स्कूटी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। बबलू ने बताया कि हादसे की सूचना उसे आसपास के लोगों से मिली। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X