Solan News:तीन माह में मोतियाबिंद के 100 से अधिक सफल ऑपरेशन – Health News Solan
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में तीन माह में मोतियाबिंद के 100 से अधिक सफल ऑपरेशन हुए। ऑपरेशन करवाने के लिए हर सप्ताह सात से आठ मरीजों को डेट दी जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करीब एक साल के बाद अगस्त में नेत्र रोग के ऑपरेशन शुरू हुए थे। इससे पहले अस्पताल में नेत्र रोग के ऑपरेशन करवाने के लिए आने वाले मरीजों को उपकरण और विशेषज्ञों की कमी के कारण परवाणू, चंडीगढ़ या शिमला रेफर किया जा रहा था। अस्पताल में ऑपरेशन शुरू होने के बाद मरीजों को भटकने से राहत मिली है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने बताया कि अस्पताल में अब मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल में फेको मशीन भी लगाई जा रही है। मशीन लगाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है।
