बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:भाजपा जिलाध्यक्ष के ससुर पर 755 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जे का आरोप – Bjp District Presidents Father-in-law Accused Of Occupying Of Land

November 18, 2026


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी में करीब 755 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए विधवा शशि गुप्ता ने एसडीएम प्रेमपाल सिंह से शिकायत की है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे के ससुर पर भूमि पर कब्जे और निर्माण के आरोप लगाए हैं।

पीड़ित शशि गुप्ता ने बताया कि उनके पति स्व. धर्मवीर सिंह गर्ग ने 21 सितंबर 1992 को जवाहर गंज निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश के पुत्र रंजीत सिंह और राजेंद्र प्रसाद से खाता संख्या 511 में करीब 755 वर्ग मीटर का बैनामा कराया गया था। जमीन के मूल दस्तावेज उनके पास हैं। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले वह जमीन की चहारदीवारी करा रही थीं। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में चमन लाल सिंह (कविता माधरे के ससुर) ने निर्माण रुकवा दिया और जमीन को अपना बताते हुए दोबारा निर्माण कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने का आरोप भी लगाया। पीड़िता ने भय के कारण निर्माण नहीं करा पाने की बात कहते हुए निष्पक्ष जांच और जमीन पर निर्माण कराने की अनुमति दिलाने की मांग की है।

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे का कहना है कि पूरा मामला फर्जी है। मेरे ससुर ने अपना प्लॉट वर्ष 1995 में खरीदा था। किसी अन्य व्यक्ति ने साजिश करते हुए उनके ससुर के प्लॉट को महिला का बता दिया है। मैं खुद चाहती हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीड़िता के सामने ही एसडीएम को मौके पर जाकर स्वयं जांच करके स्थिति साफ करनी चाहिए।

–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X