बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:चलती कैंटर में लगी भीषण आग से हाईवे पर मची अफरातरफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान – Chaos Erupted On The Highway After A Massive Fire Broke Out In A Moving Canter Truck
हापुड़

Hapur News:चलती कैंटर में लगी भीषण आग से हाईवे पर मची अफरातरफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान – Chaos Erupted On The Highway After A Massive Fire Broke Out In A Moving Canter Truck

November 18, 2026


Chaos erupted on the highway after a massive fire broke out in a moving canter truck

बाबूगढ़ हाइवे पर कैंटर में लगी आग। स्रोत: पुलिस
– फोटो : टूंडला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालु संगठन

बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर सर्विस रोड पर मंगलवार की तड़के चलती कैंटर में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को सर्विस रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा चालक गुड्डू मंगलवार की तड़के गढ़मुक्तेश्वर में कैंटर से सामान उतारकर हापुड़ लौट रहा था। एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर सर्विस रोड पर पहुंचने पर अचानक उसकी कैंटर में आग लग गई। कैंटर में आग लगती देख सर्विस रोड पर वाहनों का जाम लग गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। इसके बाद पुलिस व दमकल विभाग कैंटर में आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X