बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:कम बजट में शाही ठाठ, आर्टिफिशियल गहनों का जलवा – Royal Elegance In A Low Budget, The Charm Of Artificial Jewellery
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:कम बजट में शाही ठाठ, आर्टिफिशियल गहनों का जलवा – Royal Elegance In A Low Budget, The Charm Of Artificial Jewellery

November 18, 2026


लखीमपुर खीरी। सहालग शुरू होते ही बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है। कम कीमत में शाही लुक और आकर्षक डिजाइन मिलने से महिलाएं और युवतियां शादी समारोहों के लिए इन्हें पसंद कर रही हैं।

सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अब आर्टिफिशियल गहनों की भी खूब खरीदारी हो रही है। शादी समारोहों में हल्दी, मेहंदी, संगीत, निकाह, जयमाला और रिसेप्शन के लिए अलग-अलग ज्वेलरी सेट खरीदे जा रहे हैं। लहंगे और साड़ी के रंग से मेल खाते गहनों की मांग है। कई ग्राहक कपड़े साथ लेकर दुकानों पर पहुंच रही हैं, ताकि उनके हिसाब से मैचिंग सेट चुन सकें।

बाजार में ब्राइडल नेकलेस सेट, गोल्ड पॉलिश, प्रीमियर गोल्ड पॉलिश और ब्राइडल कड़ों की खूब बिक्री हो रही है। इनके अलावा झुमकी, चूड़ी, चेन, राजपूती आड़, विक्टोरियन पोलकी और घड़ी वाले ब्रेसलेट भी पसंद किए जा रहे हैं।

दुकानदार सपना ने बताया कि युवतियां लहंगा और साड़ी खरीदने के बाद उनके रंग के हिसाब से ज्वेलरी लेने पहुंच रही हैं। कई ग्राहक कपड़े साथ लाती हैं। दुकानदार कौशल किशोर मिश्रा के मुताबिक, कम कीमत में आर्टिफिशियल ज्वेलरी आकर्षक लुक देती है और इसे अलग-अलग परिधानों के साथ पहना जा सकता है।

दुकानदार उर्वशी, नेहा, शादाब और वारिस ने बताया कि इन दिनों पूरे सेट वाले ब्राइडल नेकलेस की मांग अधिक है। गोल्ड पॉलिश के आभूषण और ब्राइडल कड़े भी खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों को सहालग में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

———————

आर्टिफिशियल ज्वेलरी के रेट

ज्वेलरी

कीमत

ब्राइडल ज्वेलरी

1200 रुपये से शुरुआत

आर्टिफिशियल

1000 रुपये से शुरुआत

ब्राइडल नेकलेस

1000 से 10,000 रुपये

झुमकी

800 से 2000 रुपये

टॉप्स

100 से 2000 रुपये

चेन

200 से 500 रुपये

ब्रेसलेट

500 से 2000 रुपये

कड़े 300 से 2000 रुपये

पर्स

500 से 5000 रुपये

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X