बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Raebareli News:जांच रिपोर्ट में चटनी का नमूना मानक पर खरा नहीं – Chutney Sample Fails To Meet Standards In Test Report
रायबरेली

Raebareli News:जांच रिपोर्ट में चटनी का नमूना मानक पर खरा नहीं – Chutney Sample Fails To Meet Standards In Test Report

November 18, 2026


Chutney sample fails to meet standards in test report

-महराजगंज में मोबाइल वैन में जांच करके लोगों को जागरूक करती टीम।

रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मोबाइल फूड सेफ्टी व्हील ने बुधवार को महराजगंज और चंदापुर चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 27 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। इनमें चटनी का एक नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी के नेतृत्व में टीम ने दुकानदारों और ग्राहकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के तरीके बताए।

मोबाइल वैन में पनीर, खोया, हल्दी पाउडर, मिठाई, चायपत्ती, चटनी, सौंफ, जीरा और काली मिर्च समेत 27 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच में चटनी का नमूना अमानक मिला। अभियान के दौरान 19 खाद्य कारोबारियों और 70 उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। उन्हें खाद्य पदार्थों की शुद्धता पहचानने, मिलावट से बचने और स्वच्छता का ध्यान रखने के तरीके बताए गए।

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X