बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धान क्रय केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी :डीएम – Ensure Farmers Face No Inconvenience At Paddy Procurement Centers: Dm
बहराइच

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी :डीएम – Ensure Farmers Face No Inconvenience At Paddy Procurement Centers: Dm

November 18, 2026


Ensure farmers face no inconvenience at paddy procurement centers: DM

कृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। – स्रोत : सूचना विभाग

बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीद का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा का निरीक्षण किया। उन्होंने विपणन शाखा के आठ धान क्रय केंद्रों पर खरीद और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि आठों केंद्रों पर अब तक 107 किसानों से 7979 क्विंटल धान खरीदा गया है। डीएम ने केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खरीद व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आवंटित लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

कहा कि तौल और खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी के नाम पर धान की तौल में किसी प्रकार की कटौती न की जाए। केंद्रों पर किसानों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X