बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली सप्तकोसी नगर परिक्रमा – The Saptakosi Nagar Parikrama (circumambulation Of The Town) Took Place Amidst Devotional Songs, Kirtans, And Chants
बलरामपुर

Balrampur News:भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली सप्तकोसी नगर परिक्रमा – The Saptakosi Nagar Parikrama (circumambulation Of The Town) Took Place Amidst Devotional Songs, Kirtans, And Chants

November 18, 2026


बलरामपुर। अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को नगर की सप्तकोसी परिक्रमा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। अक्षय नवमी परिक्रमा समिति की ओर से आयोजित 114वें आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे परिक्रमा मार्ग पर भजन-कीर्तन और जयकारों से नगर गूंजता रहा। राम-जानकी की आकर्षक झांकी और जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

परिक्रमा का शुभारंभ सुबह झारखंडी मंदिर से हुआ। यहां सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ. तुलसीश दुबे, सभासद संजय मिश्रा, डीपी सिंह बैस और अविनाश मिश्रा ने पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की शुरुआत की।

परिक्रमा झारखंडी मंदिर से शुरू होकर वीर विनय चौक, चौक बाजार, मेजर चौराहा, कालीथान, बिजलीपुर मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, रानी तालाब, दीपवा बाग, नहर बालागंज और छोटी झारखंडी होते हुए भगवतीगंज स्थित गौशाला पहुंची। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद परिक्रमा नीलबाग पैलेस स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां राजपरिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यह मंदिर वर्ष में केवल अक्षय नवमी के दिन ही आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाता है। महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। पूरे रास्ते श्रद्धालु भजन-कीर्तन की धुनों पर भक्तिभाव में सराबोर नजर आए।

संगठन मंत्री निशांत चौहान ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और धर्मप्रेमियों ने परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह जलपान और भोजन की व्यवस्था की। साथ ही पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के समुचित इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर संजय शर्मा, प्रीत पाल सिंह, बाबा विष्णु गिरी, विनय गिरी, उदयभान पांडेय, बाबादीन तिवारी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अंबरीष शुक्ला, रमेश पाठक, हरिकांत, लक्की गुप्ता, सनी शुक्ला, मनीष पांडेय और आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।

परिक्रमा का समापन पुनः झारखंडी मंदिर में हुआ। यहां प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

फोटो-17-बलरामपुर में परिक्रमा यात्रा को रवाना करते विधायक व अन्य ।-संवाद

फोटो-17-बलरामपुर में परिक्रमा यात्रा को रवाना करते विधायक व अन्य ।-संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X