Azamgarh News:भाजपा जिला कार्यालय में कार्यालय प्रभारी का मिला शव – Body Of Office In-charge Found In Bjp District Office

भाजपा कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव की फाइल फोटो।
November 18, 2026

भाजपा कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव की फाइल फोटो।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव (57) का शव उनके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामचंद्र यादव भाजपा जिला कार्यालय परिसर में बने कमरे में रहते थे। बुधवार सुबह काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कार्यालय के लोगों ने जानकारी लेने का प्रयास किया। दरवाजा खुलने पर उनका शव देखकर लोग स्तब्ध रह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि रामचंद्र यादव करीब 35 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे। वर्ष 2019 में नए जिला कार्यालय के निर्माण के बाद से वह कार्यालय प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि रामचंद्र यादव के निधन से पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दुखी हैं। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया राजघाट पर की जाएगी। शोक के चलते पार्टी की ओर से निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
वहीं, सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
November 18, 2026
फर्जी मदरसा संचालक अंसार अहमद। संवाद – फोटो : Archive बिना अस्तित्व वाले मदरसे के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अनुदान हड़पने के प्रयास के मामले में आरोपी अंसार अहमद (58) को तहबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को उसके घर ग्राम नेवादा से पकड़ा। तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह […]
November 18, 2026
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद विस्तार रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस से उतरते समय एक यात्री के बैग से करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पीड़ित मुंबई से परिवार के साथ घर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। सामान उतारने के दौरान चार अज्ञात […]
November 18, 2026
लल्लूगंज में रामलीला मंचन का दृश्य। संवाद लल्लूगंज-सोहौली बाजार में नवशक्ति रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में हनुमान जी द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और आकर्षक प्रस्तुति से रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। समिति अध्यक्ष […]
