बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

मेरी दुकान, मेरे नाम योजना का लाभ उठाएं शहरवासी :निगम कमिश्नर – City Dwellers, Take Advantage Of The ‘my Shop, My Name’ Scheme: Municipal Commissioner

November 18, 2026


लुधियाना। पंजाब सरकार ने मेरी दुकान, मेरे नाम योजना शुरू की है। इसके तहत नगर निगम की दुकानों के लंबे समय से काबिज किरायेदारों को रियायती कलेक्टर दरों पर मालिकाना हक मिलेगा।

निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान ने शहरवासियों से इस जनहितैषी योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना को सफल बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। आवेदकों की सुविधा व पारदर्शी प्रक्रिया के लिए सभी जोनल कार्यालयों में नोडल अधिकारी (रेंट व लीज क्लर्क) तैनात हैं। इनका उद्देश्य आवेदकों को बिना परेशानी के सहज सेवाएं देना है। निगम आयुक्त ने जोनल आयुक्तों को आवेदनों की नियमित समीक्षा के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और सभी कार्यालयों में बैनर-पोस्टर लगाने को भी कहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X