बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विश्व सीओपीडी दिवस:लगातार खांसी और सांस फूलना हो सकता है Copd का संकेत, जानें बीमारी के शुरुआती लक्षण – World Copd Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore
फिटनेस

विश्व सीओपीडी दिवस:लगातार खांसी और सांस फूलना हो सकता है Copd का संकेत, जानें बीमारी के शुरुआती लक्षण – World Copd Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore

November 18, 2026


सीओपीडी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। कई लोग इन्हें उम्र बढ़ने, कमजोरी या सामान्य खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं।

1. लगातार खांसी होना

अगर आपको लंबे समय से खांसी आ रही है और दवाइयों के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। लगातार खांसी सीओपीडी का शुरुआती संकेत हो सकती है। खासकर सुबह के समय खांसी ज्यादा आना और इसके साथ बलगम निकलना ध्यान देने वाली बात है।

2. सांस फूलना

सीओपीडी का सबसे आम लक्षण सांस लेने में परेशानी होना है। शुरुआत में व्यक्ति को तेज चलने, सीढ़ियां चढ़ने या व्यायाम करने पर सांस फूलने लगती है। बीमारी बढ़ने पर सामान्य गतिविधियों के दौरान भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

 3. बार-बार बलगम बनना

अगर आपको अक्सर खांसी के साथ बलगम निकलता है, तो यह भी सीओपीडी का संकेत हो सकता है। फेफड़ों में बलगम जमा होने के कारण सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।

 4. सीने में जकड़न महसूस होना

सीओपीडी से पीड़ित लोगों को कई बार सीने में भारीपन या जकड़न महसूस होती है। इसके साथ सांस लेते समय घरघराहट की आवाज भी आ सकती है।

 5. बार-बार सांस संबंधी संक्रमण होना

अगर आपको बार-बार ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अन्य श्वसन संक्रमण हो रहे हैं, तो फेफड़ों की सेहत की जांच कराना जरूरी है। सीओपीडी में फेफड़ों के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

 6. थकान और कमजोरी महसूस होना

फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होने के कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने पर भी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X