बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:शादी का झांसा देकर युवती के शोषण में फौजी पर प्राथमिकी – Fir Against Soldier For Exploiting A Young Woman Under The Pretext Of Marriage

November 18, 2026


करनाल। मॉडल टाउन की एक युवती ने आगरा के गांव रोहता निवासी फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

युवती के अनुसार, रोका 7 मार्च 2025 को हुआ और शादी 2 दिसंबर 2026 को तय हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 11 दिसंबर 2025 को युवक के माता-पिता ने दहेज में कार और 11 लाख रुपये मांगे। मांग पूरी न होने पर युवक ने बातचीत बंद कर दी। वह 27 नवंबर को दूसरी शादी की तैयारी में है। थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि शारीरिक शोषण और दहेज की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब युवती के बयान दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X