बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:जेल लोक अदालत में 2 मामलों का निपटारा – 2 Cases Settled In Jail Lok Adalat

November 18, 2026


अंबाला सिटी। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीतांजली गोयल ने केंद्रीय कारागार अंबाला में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस दौरान कुल 8 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से नियमानुसार 2 मुकदमों का निपटारा करते हुए 3 बंदियों को रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को लगाई जाती है। सीजेएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से सुलझाकर समय और धन की बचत करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X