गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Udhampur News:आईजीपी तेजिंदर सिंह और डीआईजी सरगुन शुक्ला ने किए मचैल माता के दर्शन, हेलीकॉप्टर से पहुंचे धाम – Jammu Kashmir News
उधमपुर

Udhampur News:आईजीपी तेजिंदर सिंह और डीआईजी सरगुन शुक्ला ने किए मचैल माता के दर्शन, हेलीकॉप्टर से पहुंचे धाम – Jammu Kashmir News

November 18, 2026


jammu kashmir news

आईजीपी तेजिंदर सिंह और डीआईजी सरगुन शुक्ला मां के दरबार में।
– फोटो : kishatwar news

किश्तवाड़। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शुक्ला ने सोमवार को सेना के जीओसी जम्मू और डीआईजी बटोत के साथ श्री माता मचैल धाम पहुंचकर मां चंडी के दरबार में माथा टेका।

वरिष्ठ अधिकारी हेलिकॉप्टर के माध्यम से मचैल पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि आईजीपी तेजिंदर सिंह और डीआईजी बटोत सरगुन शुक्ला का श्री माता मचैल धाम का यह पहला दौरा था, जहां उन्होंने पहली बार माता के दर्शन किए। दर्शन एवं पूजा-अर्चना के उपरांत सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से लौट गए। वरिष्ठ अधिकारियों के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X