गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:नए सत्र से शुरू होंगे तीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम – Three Vocational Courses Will Begin From The New Academic Session

November 19, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2027 से बीबीए, बीसीए और पर्यटन विषय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू होने की उम्मीद जगी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीते दिनों नई टिहरी दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर उक्त तीनों पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करने की घोषणा की। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30-30 सीटों पर प्रवेश दिए जाने की बात कही गई है।

महाविद्यालय प्रशासन ने गत वर्ष बीसीए पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया। वर्तमान में महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के तहत 19 पारंपरिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कमी के कारण बीबीए, बीसीए और पर्यटन की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को देहरादून जाना पड़ता है।

महाविद्यालय में बीबीए और बीसीए की पढ़ाई के लिए कंप्यूटर प्रयोगशाला और ऑनलाइन कक्षाओं की आधारभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि उच्च शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा के लिए युवाओं को अपने घर से दूर न जाना पड़े। नए शिक्षा सत्र से तीनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटों पर प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X