बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:छात्रों ने बेकार वस्तुओं से तैयार किए उपयोगी और आकर्षक उत्पाद – Students Made Useful And Attractive Products From Waste Materials

November 18, 2026


चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में वनस्पति विज्ञान विभाग की पहल पर ग्रीन इनोवेशन विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कचरे से उपयोगी उत्पाद थीम पर आधारित प्रदर्शनी में छात्रों ने अपशिष्ट पदार्थों से उपयोगी और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद व मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

विभागाध्यक्ष डॉ. एलआर डंगवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. जेडीएस नेगी ने किया। डॉ. डंगवाल ने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों का पुनः उपयोग पर्यावरण प्रदूषण कम करने के साथ उपयोगी उत्पाद तैयार करने में भी मददगार है। इससे पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा मिल सकता है। प्रतियोगिता में मनीषा नेगी, सुरुचि बडोनी, अंबिका उनियाल और सिमरन खनका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमानी बहुगुणा, आंचल भंडारी, मानसी और गौरी नेगी की टीम दूसरे और फिजा परवीन, पायल कत्याल, माधुरी ममगाईं और आयुष भट्ट की टीम तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रो. वीणा जोशी, प्रो. डीके शर्मा शामिल रही। इस मौके पर डॉ. शिवानी उनियाल, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. पिया रॉय चौधरी आदि थे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X