गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एसआईआर :पहले दिन बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलए, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी ड्राफ्ट सूची – Sir: Blas Did Not Arrive At The Booths On The First Day
हापुड़

एसआईआर :पहले दिन बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलए, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी ड्राफ्ट सूची – Sir: Blas Did Not Arrive At The Booths On The First Day

November 19, 2026


हापुड़। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत मंगलवार को डीएम कविता मीना ने कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी। उन्होंने प्रतिनिधियों से इसे अपनी-अपनी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तक पहुंचाने को कहा, ताकि वे शेष पात्र लोगों के वोट बनवाने और अपात्रों के नाम सूची से हटवाने में मदद कर सकें। वहीं, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने और किसी प्रविष्टि में संशोधन कराने के लिए मंगलवार को सभी 1,101 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे लेकिन राजनीतिक दलों के बीएलए नजर नहीं आए।

जिले में अप्रैल में जारी अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले अब तक 14,639 मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में जिले में कुल 9,67,912 मतदाता हैं। वहीं, 27 अक्तूबर 2025 को जारी सूची के मुकाबले वर्तमान में जिले में 1,88,787 मतदाता कम हैं। इनके नाम सूची से हटाए गए थे।

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान लोग फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। जिले में 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इन तिथियों पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम विलोपन के लिए फार्म-7 और मतदाता की प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फार्म-8 जमा किए जा सकेंगे।

डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वयं और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा https://electoralsearch.eci.gov.in/ वेबसाइट या प्ले स्टोर से ECINET और Voter Helpline ऐप डाउनलोड कर भी नाम की जांच की जा सकती है। फार्म-6 और फार्म-8 ऑनलाइन ECINET और Voter Helpline ऐप के माध्यम से या https://voters.eci.gov.in पर भी जमा किए जा सकते हैं।

इस मामले में जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि यह प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। इस दौरान लोग अपने बूथ पर जाकर बीएलओ के माध्यम से फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 भरकर जमा कर सकते हैं। सभी पात्र लोगों के वोट जरूर बनाए जाएंगे।

कांग्रेस ने लगाया पात्रों के वोट नहीं बनने का आरोप

कांग्रेस ने पात्र लोगों के वोट नहीं बनने का आरोप लगाया है। जिला महासचिव गौरव गर्ग ने बताया कि पहले के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या कम हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पात्र लोगों के वोट भाजपाइयों ने कटवाए हैं। पात्र लोगों की जांच कराकर उनके वोट बनवाए जाने चाहिए।

जिले में 17 नवंबर 2026 तक मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता

पुरुष

महिला

ट्रांसजेंडर

धौलाना 3,52,658

1,91,508

1,61,139

11

हापुड़ 3,14,083

1,70,331

1,43,738

14

गढ़मुक्तेश्वर 3,01,171

1,65,095

1,36,067

09

कुल

9,67,912

5,26,934

4,40,944

34

जिले में 27 अक्तूबर 2025 को मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता

पुरुष

महिला

ट्रांसजेंडर

धौलाना 4,23,154

2,26,504

1,96,637

13

हापुड़ 3,81,831

2,04,549

1,77,261

21

गढ़मुक्तेश्वर 3,51,714

1,89,182

1,62,526

06

कुल

11,56,699

6,20,235

5,36,424

40

जिले में 10 अप्रैल 2026 को मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता

पुरुष

महिला

ट्रांसजेंडर

धौलाना 3,47,391

1,89,239

1,58,140

12

हापुड़ 3,08,409

1,67,846

1,40,550

13

गढ़मुक्तेश्वर 2,97,473

1,63,592

1,33,872

09

कुल

9,53,273

5,20,677

4,32,562

34

10 अप्रैल के मुकाबले 14,639 मतदाता बढ़े

जिले में विधानसभा क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। उस समय जिले में कुल 9,53,273 मतदाता थे, जो 17 नवंबर 2026 तक बढ़कर 9,67,912 हो गए हैं। इस अवधि में 14,639 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इनमें 6,257 पुरुष और 8,382 महिला मतदाता शामिल हैं। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 5,267, हापुड़ में 5,674 और गढ़मुक्तेश्वर में 3,698 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, 27 अक्तूबर 2025 को जिले में कुल 11,56,699 मतदाता थे। इसके मुकाबले वर्तमान सूची में 1,88,787 मतदाता कम हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X