गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कासगंज

Kasganj News:छिछौरा और खेड़िया गांव तक सड़क होगी गड्ढामुक्त – The Road Up To Chhichhaura And Khediya Villages Will Be Made Pothole-free

November 19, 2026


कासगंज। सदर विधान सभा क्षेत्र के छिछौरा और खेड़िया गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से दोनों गांवों में सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 19.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

छिछौरा -कासगंज मार्ग से तैयबखान की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। वहीं खेडियापुल से सियपुर की ओर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। बढवारी निवासी महेश कुमार ने बताया कि बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

सड़क खराब होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है। गड्ढों के बीच से निकलने में दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते है। इससे लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क निर्माण होने के बाद गांवों का संपर्क मार्ग बेहतर हो जाएगा।

इससे किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में आसानी होगी। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 19.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X