गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:बच्चों पर पड़ रहा ठंड का असर निमोनिया से पीड़ित चार भर्ती – Impact Of Cold On Children: Four Admitted With Pneumonia

November 19, 2026


एटा। मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बच्चा वार्ड में चार बच्चों को भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के बच्चा वार्ड में कुल 12 बच्चे भर्ती मिले। इनमें चार बच्चे निमोनिया से पीड़ित मिले जबकि अन्य बच्चे सर्दी, खांसी और वायरल बुखार की समस्या से जूझ रहे हैं। सभी बच्चों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खासकर बच्चों में तेज बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X