गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधा
छात्र ऑनलाइन सेवाओं से वंचित :इत्तू – Education News
जम्मू

दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधा छात्र ऑनलाइन सेवाओं से वंचित :इत्तू – Education News

November 19, 2026


-दिल्ली के विभागीय शिखर सम्मेलन में मंत्री ने रखीं प्रदेश की समस्याएं

– शिक्षा और वित्तीय सहायता में खत्म करनी होंगी भौगोलिक बाधाएं

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि प्रदेश में दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्र हैं, जहां खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य भौगोलिक बाधाओं के कारण छात्रों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वह दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने शिक्षा और वित्तीय सहायता में भौगोलिक बाधाओं को खत्म करना होगा। इन सुविधाओं को छात्र के भौगोलिक स्थान या प्रशासनिक बाधाओं पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, उत्तरदायी और समयबद्ध व्यवस्था स्थापित करनी होगी। उन्होंने समावेशी नीति संकल्प में संबोधन के दौरान प्रदेश के दुर्गम इलाकों के छात्रों की भौगोलिक, बुनियादी ढांचागत और प्रशासनिक चुनौतियों को उजागर किया। उन्होंने एक राष्ट्र, एक छात्रवृत्ति पोर्टल सुलभ छात्रवृत्तियां, सशक्त छात्र विषयगत सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों, विशेष रूप से बसहोली, किश्तवाड़, रियासी, डोडा, तंगधार, माछिल, केरन, गुरेज, उड़ी और अन्य क्षेत्रों में छात्रों के सामने आने वाली कठिनाइयों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

मंत्री ने दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों की छात्राओं के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता, शैक्षिक समावेशन और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति और शैक्षिक सहायता तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X