गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:झिलमिल ढाबे के पास दो कार भिड़ीं, चार घायल – Two Cars Collided Near Jhilmil Dhaba; Four People Injured
करनाल

Karnal News:झिलमिल ढाबे के पास दो कार भिड़ीं, चार घायल – Two Cars Collided Near Jhilmil Dhaba; Four People Injured

November 19, 2026


Two cars collided near Jhilmil Dhaba; four people injured.

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार संवाद

करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर झिलमिल ढाबे के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे सर्विस लेन पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। कारों के एयरबैग खुलने से जान का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त कार की पिछली सीट से शराब की बोतल बरामद की है।

सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी गोलू के अनुसार, हुंडई आई-20 कार हाईवे से सर्विस लेन की तरफ उतर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही काॅमर्शियल नंबर की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी टक्कर हो गई।

हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम को एक बाइक सवार राहगीर ने दुर्घटना की सूचना दी। घायलों में से दो को एंबुलेंस और अन्य दो को डायल-112 की ईआरवी-713 की मदद से करनाल के नागरिक अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी में कार सवार दो लोगों के शराब पीने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सर्विस लेन से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X