उत्तराखंड राजनीति:जौनपुर ब्लॉक प्रमुख अब भाजपा में, टिहरी जिले के सभी ब्लॉक में पार्टी का परचम – Jaunpur Block Pramukh Sita Panwar Joins Bjp Party Now Representatives In All Nine Blocks Of Tehri District

भाजपा (सांकेतिक)
November 19, 2026

भाजपा (सांकेतिक)
जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इसके साथ ही टिहरी जिले के सभी नौ ब्लॉक में अब भाजपा का वर्चस्व हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 65 पार के लक्ष्य के साथ चल रही भाजपा में हर नेता-कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।
पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कनिष्ठ प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ सात क्षेत्र पंचायत सदस्यों और एक दर्जन ग्राम प्रधानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की सरकार तीसरी बार बनाने का जन दबाव जनप्रतिनिधियों को भाजपा में लेकर आ रहा है। सभी लोगों का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि यह ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें पोस्टर लगाने वाला, पम्फलेट बांटने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि टिहरी ऐसा जिला बन गया है, जहां सभी नौ ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हो गए हैं।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: दो हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव
भट्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग के समय दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को यह नहीं पता कि अपनी मां पिता के बारे में क्या सार्वजनिक रूप से बोलना है, क्या वो देश का प्रधानमंत्री बन सकता है? इसी तरह प्रदेश के अंदर कांग्रेस का जो आंतरिक द्वंद्व है, वो भी हम सब के सम्मुख है। पार्टी जॉइन करने वाली ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार के साथ कनिष्ठ प्रमुख जौनपुर मंजू पंवार, जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवती सकलानी, पूरन सिंह बेलवाल, जसवंत पुंडीर, सुमित्रा देवी, पूर्णिमा कठैत, संगीता वर्मा, लक्ष्मी नौटियाल व ग्राम प्रधान शामिल रहे।
November 19, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2027 से बीबीए, बीसीए और पर्यटन विषय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू होने की उम्मीद जगी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीते दिनों नई टिहरी दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर उक्त तीनों पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करने […]
November 18, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Nov 2026 06:37 PM IST संवाद न्यूज एजेंसी नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में चिकित्सकों की टीम ने दूरबीन विधि से 60 वर्षीय महिला के पित्ताशय की पथरी का सफल ऑपरेशन किया। पित्ताशय में संक्रमण और उच्च रक्तचाप की समस्या के चलते ऑपरेशन में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। […]
November 18, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Nov 2026 06:39 PM IST फोटो संवाद न्यूज एजेंसी नई टिहरी। नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कोटेश्वर मैराथन-2026 बालक वर्ग में प्रिंस नेगी और बालिका वर्ग में कुसुमिका अव्वल रही। कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति की […]
