गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंपावत

Champawat News:बनबसा डिग्री काॅलेज में रक्तदान शिविर आज – Blood Donation Camp At Banbasa Degree College Today

November 19, 2026


बनबसा (चंपावत)। बनबसा के राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बृहस्पतिवार को सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा। इसमें कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकेगा जिसके एवज में रक्तदान कर्ता को सरकार की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। शिविर चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर लगाया जा रहा है जिसमें चंपावत स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीम की मौजूदगी में रक्तदान होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X