गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:22 से शुरू होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं – Sports Competitions Will Begin On The 22nd

November 19, 2026


जिले में परिषदीय बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं 22 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। 21 नवंबर को अर्द्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद 80 न्याय पंचायतों में 22 से 25 नवंबर तक खेलकूद होगा। इसको लेकर सभी बीईओ, संकुल शिक्षकों, एसआरजी, एआरपी को पत्र जारी हो गया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खेलकूद में पारंगत बनाने के लिए हर साल खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर के बाद मंडल और राज्य स्तर पर चयनित बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इस साल होने वाले खेलकूद की तैयारी शुरू हो गई है। 17 से 21 नवंबर तक चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा खत्म होते ही न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद का आगाज होगा। जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि 22 से 25 नवंबर के मध्य तक न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद होगी। उसके बाद ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 29 नवंबर तक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाल क्रीड़ा में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, एकांकी नाटक आदि आयोजन होंगे। न्याय पंचायत में अव्वल आने वाले खिलाड़ी को ब्लॉक और ब्लॉक पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तर पर चयनित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि सभी छह बीईओ संग संकुल शिक्षकों को आयोजन को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X