बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से वादकारियों को मिलेगा न्याय :डीएम – Better Coordination Between The Bar And The Bench Will Ensure Justice For Litigants: Dm
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं ने नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का स्वागत किया। डीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति को सम्मानित कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान व्यक्त किया।
डीएम ने कहा कि बार और बेंच लोकतांत्रिक न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण संबंध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा कठिनाई होने पर आपसी संवाद एवं विचार-विमर्श के माध्यम से उसका समाधान किया जाना चाहिए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो और वादकारियों को समय से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि रहेगा। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। पुराने वादों के समयबद्ध निस्तारण और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में बार एवं बेंच का बेहतर तालमेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से जनपद में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, विजय नारायण सिंह, श्यामलाल यादव आदि रहे।
