गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:प्रेम-प्रसंग में गला घोटकर की गई थी युवक की हत्या – A Young Man Was Strangled To Death In Connection With A Romantic Affair

November 19, 2026


क्षेत्र के परसापुर में 14 नवंबर की सुबह कमरे में फंदे पर लटकते मिले आरिफ उर्फ शकील की प्रेम-प्रसंग में हत्या की गई थी। मानधाता पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवती के पिता, चाचा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का आरिफ से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर दो भाई और भतीजे की मदद से युवक की हत्या की योजना बनाई गई। 13 नवंबर की रात करीब 12 बजे युवक के घर पहुंचे।

युवक के घर के बाहर युवती का पिता निगरानी करने का काम कर रहा था। युवती के दो चाचा और भतीजा युवक के कमरे में गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने एवं पुलिस से बचने के उद्देश्य से मृतक के गले में बिजली का तार डालकर छत के चुल्ले से लटका दिया गया। आरोपी युवती के पिता की निशानदेही पर युवक से की गई बातचीत वाली की-पैड मोबाइल फोन बरामद की गई है।

सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को कुटुलिया चौराहे से शोभीपुर जाने वाले मार्ग पर सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X