गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:पटना में युवक की गोली मारकर हत्या; कान और पेट में सटाकर गोली मारी, पीट-सिर पर चोट के निशान – Patna Phulwari Sharif Alampur 24 Year Old Youth Omprakash Shot Dead
पटना

बिहार:पटना में युवक की गोली मारकर हत्या; कान और पेट में सटाकर गोली मारी, पीट-सिर पर चोट के निशान – Patna Phulwari Sharif Alampur 24 Year Old Youth Omprakash Shot Dead

November 19, 2026


patna phulwari sharif alampur 24 year old youth omprakash shot dead

मौके पर मौजूद लोग

विस्तार

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर-गानपुरा इलाके में 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश उर्फ खाजा के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे से वह घर से गायब था। गुरुवार को उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (24), पिता स्वर्गीय विष्णु देव राय के रूप में हुई है। उनके भाई का नाम राजा कुमार (28) बताया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश को कान के नीचे और पेट में सटाकर गोली मारी गई। इसके अलावा उसकी पीठ और सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं।

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X