बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात 12 साल की मासूम के साथ दरिंगी हुई। आरोपी रिश्ते में मासूम का मामा लगता है। पीड़िता अपने मामा के घर पर आई हुई थी। आरोपी से परिचित थी। आरोपी और पीड़िता का घर आपास में मिले हुए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
12 वर्षीय पीड़ित बच्ची कक्षा पांचवीं की छात्रा है। वो अपने मामा के यहां पर आई थी। जबकि आरोपी पड़ोस में रहता था। बच्ची उसे भी मामा बोलती थी। आरोप है कि बुधवार रात आरोपी किसी बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया। वहां जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की।
इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची घर में नहीं होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश की।
पुलिस का कहना है कि दो घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जबकि आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।