गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:बिना ओटीपी बताए खाते से निकाले 91 हजार रुपये – 91,000 Withdrawn From Account Without Specifying Otp

November 19, 2026


साहिबाबाद। साइबर ठगों ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो निवासी व्यक्ति के खाते से दो बार में 91 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि न तो उनके पास कोई कॉल आई और न ही किसी को ओटीपी साझा किया। अमित कुमार ने शालीमार गार्डन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता कपूर सिंह का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 30 मई को खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन की गई। पहली बार में 55 हजार रुपये और दूसरी बार में 36 हजार रुपये निकाले गए। खाते से कुल 91 हजार रुपये गायब होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X