गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मेरठ:गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले लोकतंत्र सेनानी लापता, 10 दिन से नहीं मिला सुराग – 77-year-old Freedom Movement Activist Missing For 10 Days After Leaving Home For Ghaziabad In Meerut
मेरठ

मेरठ:गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले लोकतंत्र सेनानी लापता, 10 दिन से नहीं मिला सुराग – 77-year-old Freedom Movement Activist Missing For 10 Days After Leaving Home For Ghaziabad In Meerut

November 19, 2026


77-Year-Old Freedom Movement Activist Missing for 10 Days After Leaving Home for Ghaziabad in Meerut

लोकतंत्र सेनानी मंशाराम गुप्ता

विस्तार

मेरठ के खरखौदा कस्बे के मुख्य बाजार निवासी लोकतंत्र सेनानी मंशाराम गुप्ता (77) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। आठ नवंबर को गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले मंशाराम का दस दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। उनके वापस नहीं लौटने से परिजन परेशान हैं। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर तलाश करने के साथ ही पुलिस से उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

परिजनों के अनुसार, मंशाराम गुप्ता आठ नवंबर को घर से निकले थे। उन्होंने गाजियाबाद जाने की बात कही थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। शुरुआत में परिजनों ने उनके आने का इंतजार किया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ मौसम: सुबह-शाम स्मॉग का असर, दिन में धूप से राहत; AQI 193, बागपत में 209 और गाजियाबाद में 228

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X