बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:सराफ की दुकान से 47 लाख के आभूषण चोरी मामले में दो कारीगर गिरफ्तार – The Artisans Stole The Jewelry Due To A Financial Crunch
मेरठ

Meerut News:सराफ की दुकान से 47 लाख के आभूषण चोरी मामले में दो कारीगर गिरफ्तार – The Artisans Stole The Jewelry Due To A Financial Crunch

November 18, 2026


– पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एटा में पकड़े आरोपी, पैसों की तंगी के कारण दिया वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। रेलवे रोड क्षेत्र में सराफ की दुकान से करीब 47 लाख रुपये के सोना और चांदी के आभूषण लेकर भागे दो कारीगरों को पुलिस ने 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पैसों की तंगी के चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रेलवे रोड पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस की मदद से दोनों को एटा जीआरपी के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

रेलवे रोड निवासी सराफ अब्दुल हफीज मल्लिक ने मंगलवार को रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी दुकान पर पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रहने वाले हमीम रहमान और सुशांता करीब 15 वर्षों से सोने के आभूषण बनाने का काम कर रहे थे। दोनों कारीगर दुकान से करीब 350 ग्राम सोना और कुछ चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

रेलवे रोड पुलिस ने स्वाट टीम और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि दोनों एटा में हैं। इसके बाद जीआरपी एटा की मदद से पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पैसों की तंगी के चलते चोरी की थी। वह काफी समय से पैसों की तंगी चलते परेशान चल रहे थे। इसके बाद दोनों ने चोरी की योजना बनाई थी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी 178.34 ग्राम सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लेकर गए थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

-डायरी से भी हुआ माल का मिलान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अर्द्ध निर्मित आभूषण, सोने का तार, मोम के टुकड़ों पर लगी सोने की परत, 65 अंगूठियां और छल्ले तथा सोने की पत्तियां बरामद की। बरामद पीली धातु का वजन 178.34 ग्राम और सफेद धातु का वजन 1.1 ग्राम है। इसके अलावा दो डायरी भी मिली हैं। सराफ ने बरामद आभूषण और डायरी से मिलान कर माल की पहचान की।

—————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X