गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:पिल्लूखेड़ा कॉलेज में सुधार उत्सव-2026 का शुभारंभ – Launch Of ‘sudhar Utsav-2026’ At Pillukhera College
जींद

Jind News:पिल्लूखेड़ा कॉलेज में सुधार उत्सव-2026 का शुभारंभ – Launch Of ‘sudhar Utsav-2026’ At Pillukhera College

November 19, 2026


Launch of 'Sudhar Utsav-2026' at Pillukhera College

फोटो 18जेएनडी09-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौ

जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में सात दिवसीय सुधार उत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। विकसित हरियाणा के लिए युवा सुधार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार और महाविद्यालय के विकास में उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कुमार और राममेहर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में विद्यार्थियों के सुझाव अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से महाविद्यालय की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नवाचारी एवं रचनात्मक सुझाव देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के प्रभारी राजनीति विज्ञान विभाग के सुरेंद्र और हिंदी विभाग की पिंकी देवी हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X