Karnal News:करंट से झुलसे बिजलीकर्मी की मौत – Electrician Dies After Suffering Severe Electric Burns

कुलदीप फाइल फोटो
November 19, 2026

कुलदीप फाइल फोटो
करनाल। 31 अक्तूबर को बिजली के पोल पर काम करते समय झुलसे गांव काछवा निवासी 42 वर्षीय कुलदीप सिंह की 17 दिन बाद मंगलवार देर रात मौत हो गई। परिजन बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
कुलदीप पिछले 18 से 20 साल से ठेकेदार के माध्यम से बिजली निगम में कार्यरत थे। करंट लगने के बाद से उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। इन्फेक्शन फैलने के कारण डॉक्टरों को उनकी बाजू काटनी पड़ी थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 31 अक्तूबर को बिजली निगम की ओर से बिजली के पोल ऊंचे करने का काम चल रहा था। इस दौरान मौके पर जेई और एसडीओ भी मौजूद थे। परिवार का आरोप है कि कुलदीप को बिजली की लाइन क्लियर होने की गलत जानकारी दी गई। काम शुरू करते ही उन्हें करंट लगा और वह नीचे गिर पड़े।
गंभीर हालत में कुलदीप को पहले विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी बाजू में इन्फेक्शन फैलने लगा। हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए। दो दिन बाद उन्हें वापस करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 नवंबर को इन्फेक्शन अधिक फैलने के कारण डॉक्टरों को उनकी बाजू काटनी पड़ी, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
परिवार पर आर्थिक संकट और जांच
कुलदीप परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे और उनकी मौत से पत्नी व तीन बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
November 19, 2026
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार संवाद करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर झिलमिल ढाबे के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे सर्विस लेन पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। कारों के एयरबैग खुलने से जान का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने […]
November 18, 2026
करनाल। मॉडल टाउन की एक युवती ने आगरा के गांव रोहता निवासी फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के अनुसार, रोका 7 मार्च 2025 को हुआ और शादी 2 दिसंबर 2026 को तय हुई […]
