गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:पंजोखरा में 1440 मीटर बिजली के तार चोरी – 1440 Meters Of Electric Wire Stolen In Panjokhra

November 19, 2026


अंबाला सिटी। पंजोखरा गांव में चोरों ने बिजली की मेन लाइन से सैकड़ों मीटर तार चोरी कर ली। इस संबंध में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बब्याल उपमंडल के एसडीओ मोहित कुमार ने थाना पंजोखरा पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर की रात चोरों ने गांव स्थित 100 केवीए ट्रांसफार्मर से शमशेर सिंह की ओर जाने वाली लाइन के पांच स्पैन से 1440 मीटर एल्युमीनियम कंडक्टर तार काटकर चोरी कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग ने मौके का मुआयना किया। ्र पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद

घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को पीटा

अंबाला। शाहपुर गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 82 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी पर कस्सी के डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित लज्जा राम ने थाना पड़ाव पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसी राजीव ने बिना किसी वजह घर में घुसकर उनके और उनकी पत्नी को पीट दिया। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। नागरिक अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बुजुर्ग की एक चोट में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी राजीव के खिलाफ मारपीट व घर में घुसने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X