गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:195 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सिखाए बचाव के गुर – 195 Students And Staff Members Were Taught Safety Techniques

November 19, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Thu, 19 Nov 2026 12:17 AM IST

195 students and staff members were taught safety techniques.

गगरेट (ऊना)। आपदा के समय केवल संसाधन ही नहीं बल्कि सही निर्णय लेने की क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया भी जीवन बचाने में अहम होती है। इसी सोच के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संघनई में अग्निशमन विभाग ने विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों से मुकाबला करने के व्यावहारिक गुर सिखाए। यहां आयोजित स्कूल डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम में 175 विद्यार्थियों और 20 स्टाफ सदस्यों सहित कुल 195 लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। फायर पोस्ट अंब के प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि भूकंप, आगजनी अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में घबराहट सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। ऐसे समय में संयम रखते हुए सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। टीम ने भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक का प्रदर्शन किया और सुरक्षित निकासी के तरीके समझाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X