हिंदू जागरण मंच ने मेघनगर क्षेत्र के मदरानी में बुधवार रात एक घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया। जिला सह संयोजक राजेश पणदा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हवन-पूजन के बाद मांडली गांव के 27 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः हिंदू धर्म अपनाया।
सेक्टर अनुसार घर वापसी आयोजन
आयोजन के दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य सलिया महाराज और अभियान के सहयोगी कबू डिन्डोड भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर वापसी करने वाले इन 27 लोगों में से 14 लोग पिछले 17 साल से, नौ लोग सात साल से और चार लोग एक साल से ईसाई धर्म से जुड़े हुए थे। ये सभी मांडली गांव के ही निवासी हैं।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर हाईकोर्ट का फैसला: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त, तुरंत पद छोड़ने के आदेश
250 की होनी थी वापसी
हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक राजेश पणदा ने बताया कि शुरुआत में संगठन ने करीब 250 लोगों की एक साथ घर वापसी कराने की योजना बनाई थी। हालांकि रोजगार और अन्य वजहों से होने वाले पलायन के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसी कारण अब संगठन अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।