गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:कटड़ा में भी धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व – Jammu Kashmir News

November 19, 2026


कटड़ा। कटड़ा में भी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के भूमिका मंदिर परिसर में स्थित नदी के किनारे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं एवं पुरुषों ने नदी में उतरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान सूर्य देव तथा छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

व्रत रखने वाली महिलाओं ने नदी के जल में खड़े होकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे और पूजा में भाग लेकर छठी मैया से परिवार की सुख-शांति, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X