Hamirpur News:बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में सरीला के प्रांजल प्रथम – Pranjal From Sarila Takes First Place In The Boogie-woogie Dance Competition
गहरौली ( हमीरपुर)। पंच दिवसीय गहरौली दीपावली महोत्सव में स्वर्गीय अभिषेक त्रिपाठी की याद में आयोजित बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता में सरीला के प्रांजल विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर एलईडी रंगीन टीवी हासिल की। द्वितीय स्थान अनन्या को साइकिल देकर और तृतीय स्थान माही राजपूत को मिक्सी पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता प्रांजल विश्वकर्मा ने अंतिम बैटल डांस में मुझे नौलखा मंगा दे रे… गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। विजेताओं को मुख्य अतिथि दीपक राजपूत और अभि राजपूत ने सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार में चौथे स्थान पर राशि सोनी राठ, पांचवें स्थान पर स्नेहा एसजीएम ग्रुप गहरौली और छठवें स्थान पर हिमान्या राजपूत राठ रहीं। अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, यतेंद्र कुमार( मधू) राजपूत, महेंद्र राजपूत, अजय राजपूत मौजूद रहे।
