Sonebhadra News:महिलाओं के गले से आभूषण उड़ाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा – Inter-district Gang That Snatched Jewelry From Women’s Necks Busted

गिरफ्तार महिला ठग गिरोह की सदस्य और बरामद सामान।
November 19, 2026

गिरफ्तार महिला ठग गिरोह की सदस्य और बरामद सामान।
सोनभद्र। भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और त्योहारों के दौरान महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार रात गिरोह की छह महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मां-बेटियों की जोड़ी और एक दंपती शामिल हैं। सभी आरोपी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद बुधवार को उनका चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरोह की महिलाएं भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से आभूषण चोरी करती थीं। वहीं, उनके साथ गिरफ्तार किशन बोलेरो चलाने के साथ विभिन्न स्थानों पर रेकी करता था। वह महिलाओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था और गिरोह की सदस्यों को वहां ले जाता था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि रॉबर्ट्सगंज के मेहुड़ी नहर पर छठ पूजा के दौरान महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत की जांच में गिरोह का पता चला।इसकी गतिविधियों पर नजर रखने और गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम बनारसी यादव, चौकी प्रभारी कस्बा अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव और चौकी प्रभारी चुर्क धर्मनारायण भार्गव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम गठित की गई।
टीम ने मंगलवार रात पंचमुखी महादेव मंदिर के पास सहिजन खुर्द से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार लक्ष्मीपुर निवासी अर्चना पत्नी स्व. अनिल, रीना पत्नी स्व. सिकंदर, उसकी पुत्रियां अंशिका और अंजली, नेहा कुमारी उर्फ काजल पत्नी रामू और कुरांव निवासी सुनीता देवी पत्नी किशन और उसका पति किशन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर बाजारों, धार्मिक स्थलों और त्योहारों के दौरान महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करते थे। किशन बोलेरो से रेकी कर भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था। इसके बाद गिरोह की महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण चोरी कर लेती थीं।चोरी के आभूषण बेचने से मिली रकम आपस में बांट लेते थे।
November 19, 2026
मृतक अंकित शर्मा (फाइल फोटो)। परिजन सलखन। चोपन थानाक्षेत्र के रजधन गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अंकित शर्मा (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच […]
November 19, 2026
मृतक राजेश (फाइल फोटो) परिजन। केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के […]
November 18, 2026
सोनभद्र। खेती-किसानी और किसानों के श्रम से जुड़ाव का संदेश देने के लिए डीएम चर्चित गौड़ बुधवार को खुद खेत में उतर गए। रॉबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बिच्छी में किसान राजू कुमार मौर्य के खेत में उन्होंने हसिया चलाकर धान की कटाई की। इस दौरान क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया में शामिल होकर फसल की […]
