गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:रेलवे ट्रैक के पास मिले दो युवकों के शव, तलाशी में मिले दो टूटे मोबाइल, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस – Auraiya Bodies Of Two Youths Found Near Railway Tracks Two Broken Mobile Phones Discovered During A Search
औरैया

औरैया:रेलवे ट्रैक के पास मिले दो युवकों के शव, तलाशी में मिले दो टूटे मोबाइल, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस – Auraiya Bodies Of Two Youths Found Near Railway Tracks Two Broken Mobile Phones Discovered During A Search

November 19, 2026


Auraiya Bodies of two youths found near railway tracks two broken mobile phones discovered during a search

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गुरुवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शव रेलवे ट्रैक के किनारे अलग-अलग खंभों के पास पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर धारा का पूर्वा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब नौ बजे स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस को मेमो भेजकर दो शव पड़े होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, मुन्नालाल और मेवालाल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खंभा नंबर 1112/3 के पास एक युवक का शव मिला, जबकि दूसरा शव कुछ दूरी पर खंभा नंबर 1112/10 के पास पड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 31 वर्ष के बीच है। एक युवक ने स्लेटी रंग की फुल बाजू टीशर्ट, काली जैकेट और काला लोअर पहन रखा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X