गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:कारखाने से ढाई लाख रुपये की चोरी, गुल्लक का ताला तोड़ उड़ाई नकदी, पुलिस बोली- मामला लग रहा है संदिग्ध – Auraiya Rs 2.5 Lakh Stolen From A Factory The Lock Of The Cash Box Was Broken And The Money Taken
औरैया

औरैया:कारखाने से ढाई लाख रुपये की चोरी, गुल्लक का ताला तोड़ उड़ाई नकदी, पुलिस बोली- मामला लग रहा है संदिग्ध – Auraiya Rs 2.5 Lakh Stolen From A Factory The Lock Of The Cash Box Was Broken And The Money Taken

November 19, 2026


Auraiya Rs 2.5 lakh stolen from a factory the lock of the cash box was broken and the money taken

कारखाने में गुल्लक का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में बुधवार रात चोरों ने एक कारखाने में घुसकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये निकाल ले गए। वारदात के बाद खाली गुल्लक और ताला पास के आम के बाग में फेंक दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

अमावता निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह गांव में गेहूं पिसाई और स्पेलर का कारखाना संचालित करते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे वह कारखाना बंद कर घर चले गए थे। उनके पिता कारखाने के अंदर बने कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात चोर पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वहां रखी गुल्लक का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए और गुल्लक को बाग में फेंककर फरार हो गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X