दिल्ली में हादसा:लाजपत नगर की एक इमारत में लगी आग, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर – Fire Breaks Out In Building In Lajpat Nagar Area Of Delhi

दमकल कर्मी
November 19, 2026

दमकल कर्मी
दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। लाजपत नगर-II स्थित जी-5 बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताा कि लाजपत नगर-II की जी-5 बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घटना के दौरान कुछ लोग फंसे हुए थे। जिन्हें
सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसे में एक शख्स की मौत
आग बताय कि हादसे में गौरव नाम के एक कर्मचारी को बेसमेंट से बचाया गया और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रेम सिंह शर्मा नाम के एक अन्य कर्मचारी को जलने की चोटें आईं और उन्हें सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
चार मंजिला इमारत में लगी आग
यह चार मंजिला इमारत है, जिसके बेसमेंट में मिलान क्राफ्ट वर्क्स नामक एक कार्यालय/मीडिया हाउस स्थित है, जिसका संचालन बिल्डिंग के मालिक द्वारा किया जाता है। ऊपरी मंजिलों पर मालिक के रिश्तेदार और अन्य निवासी रहते हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने के समय बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, संभवतः आग से सुरक्षा उपकरण लगाने के संबंध में। दो श्रमिकों के मिलान क्राफ्ट वर्क्स के उपरोक्त दो कर्मचारियों की उपस्थिति में वेल्डिंग कार्य में लगे होने की सूचना है। आग से सुरक्षा उपकरण लगाने वाले श्रमिकों की आपूर्ति करने वाले उनके ठेकेदार को आगे की सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
November 19, 2026
दिल्ली में छठ महापर्व के भव्य आयोजन के बाद मुनक नहर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन, बिस्मिल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों के साथ अभियान में भाग लिया। इस वर्ष मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट सहित दिल्ली […]
November 19, 2026
दिल्ली में ग्रैप-3 की पाबंदियां हटते ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। आज भी सीपीसीबी ने सुबह एक्यूआई आंकड़े जारी किए हैं। इनके मुताबिक एम्स के आसपास का एक्यूआई 354 दर्ज किया गया है। अक्षरधाम का 265, इंडिया गेट के आसपास 232, आईटीओ के आसपास 352 और कनॉट प्लेस के इलाके में 259 रहा। आंकड़े बताते […]
November 18, 2026
दिल्ली की पहचान अब केवल लाल किला, कुतुबमीनार और दूसरी प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों तक सीमित नहीं रहेगी। राजधानी की पुरानी गलियों, पारंपरिक बाजारों, ऐतिहासिक भवनों और अनजाने पुरातात्विक अवशेषों में छिपी करीब 1500 धरोहरों को सामने लाने की तैयारी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) मिलकर […]
